Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • यूपी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 95 प्रत्याशी के नाम जारी, देखें किसे मिला टिकट

यूपी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 95 प्रत्याशी के नाम जारी, देखें किसे मिला टिकट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों हलचल शुरू हो गई है। पहले दौर के नामांकन शुरू होने के बाद कांग्रेस ने लखनऊ के लिए अपने 95 पार्षदों की दूसरी और अंतिम सूची जारी की। इससे पहले, कांग्रेस ने पहले ही 15 पार्षदों की सूची […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 15, 2023 20:17:32 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों हलचल शुरू हो गई है। पहले दौर के नामांकन शुरू होने के बाद कांग्रेस ने लखनऊ के लिए अपने 95 पार्षदों की दूसरी और अंतिम सूची जारी की। इससे पहले, कांग्रेस ने पहले ही 15 पार्षदों की सूची रिलीज़ की थी, जहां महिलाओं को खास तवज्जो देखने को मिली। दूसरी लिस्ट में भी कांग्रेस ने महिलाओं पर भरोसा जताया। आपको बता दें, कांग्रेस ने बड़ी तादाद में महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं पहले चरण में राजधानी लखनऊ में मतदान होगा। इसको लेकर मंगलवार 11 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है, जो 17 अप्रैल तक चलेगी।

 

➨ कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

• अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड से आशा रावत,
• इब्राहिम पुर प्रथम वार्ड से देवानंद लोधी,
• राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड से सुषमा भार्गव,
• राजा पासी प्रथम वार्ड से अंकिता सिंह,
• लालजी टंडन वार्ज से रीमा वाल्मीकि,
• अंबेडकर नगर से सतीश कुमार धानुक,
• कल्याण सिंह वार्ड से सोनू रावत,
• सरोजिनी नगर प्रथम से सीमा पाल,
• शहीद भगत सिंह द्वितीय से दिनेश कुमार रावत,
• शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड से शहनाज बानो,
• भरवारा मल्हौर से बीएन सिंह,
• लाल बहादुर शास्त्री से मोहम्मद आदिल,
• सरोजिनाी नगर द्वितीय वार्ड से निशांत कुमार,
• मालवीय नगर वार्ड से ममता चौधरी,
• जानकीपुरम तृतीय वार्ड से मोहम्मद सलीम,
• गुरुनानक नगर वार्ड से पुष्पेंद्र श्रीवास्तव,
• बालागंज वार्ड से रीना यादव

आपको बता दें, लखनऊ नगर निगम चुनाव के लिए 95 पार्षद पद के लिए उम्मीदवार की सूची जारी की गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने इस सूची को साझा किया है। पूरी लिस्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे।

Inkhabar

 

 

Inkhabar

 

Inkhabar

 

 

➨ 2 चरणों में होंगे यूपी निकाय चुनाव

जानकारी के लिए बता दें कि यूपी निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें 4 और 11 मई को मतदान होगा। इसके साथ ही इस निकाय के चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 मंडल में मतदान होगा, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी के नाम शामिल हैं। दूसरे चरण में 9 मंडल में मतदान होगा। जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश