Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Indian Navy Helicopter: मुंबई में नेवी का ALH विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित

Indian Navy Helicopter: मुंबई में नेवी का ALH विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित

मुंबई। भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह नियमित उड़ान के दौरान मुंबई तट के पास दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसे के बाद ही नौसेना के गशती जहाज ने तत्काल खोज एव बचाव अभियान का काम शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नौसेना ने […]

ALH विमान
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2023 12:47:00 IST

मुंबई। भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह नियमित उड़ान के दौरान मुंबई तट के पास दुर्घटना का शिकार हो गया है। हादसे के बाद ही नौसेना के गशती जहाज ने तत्काल खोज एव बचाव अभियान का काम शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

नौसेना ने क्या कहा ?

भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसके कारण इसको पानी पर आपात स्थिति में लैंड कराना पड़ा। फिलहाल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

खबर पर अपडेट जारी है…