Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • NCRB Report: महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर दिल्ली, हर दिन दर्ज होते हैं रेप के 3 मामले

NCRB Report: महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर दिल्ली, हर दिन दर्ज होते हैं रेप के 3 मामले

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्राइम को लेकर खासकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए सबसे असुरक्षित है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की तरफ से जारी वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली महिलाओं के लिए देश का सबसे खतरनाक महानगर है। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी में प्रतिदिन 3 रेप के मामले […]

Delhi Crime News
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2023 12:48:19 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्राइम को लेकर खासकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए सबसे असुरक्षित है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की तरफ से जारी वार्षिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली महिलाओं के लिए देश का सबसे खतरनाक महानगर है। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी में प्रतिदिन 3 रेप के मामले दर्ज होते हैं। एनसीआरबी की तरफ से 3 दिसंबर 2023 को जारी क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट से साफ है कि साल 2022 में शहर क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 14,158 घटनाएं दर्ज की गईं, जो लगातार तीसरे वर्ष 19 महानगरीय शहरों में सबसे ज्यादा है।

रिश्तेदारों की क्रूरता के इतने केस

महिलाओं के अपहरण की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3,909 घटनाएं दर्ज की गईं। शहर में दहेज हत्या से संबंधित कुल 129 केस दर्ज किए गए। दिल्ली में पतियों या उनके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता की कुल 4,847 घटनाएं दर्ज की गईं। एनसीआरबी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित महानगर है, जहां हर दिन औसतन तीन बलात्कार के मामले दर्ज होते हैं।

इन पर लगाम लगाना मुश्किल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक बलात्कार और हमले की अधिकांश घटनाओं में पीड़िता और आरोपी आम तौर पर एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस के लिए ऐसी घटनाओं को होने से सीधे तौर पर रोकना मुश्किल होता है, क्योंकि पीड़िता शिकायत दर्ज करने से बचती हैं।