• देश-प्रदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • दुनिया
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
All Rights ReservedView Non-AMP Version
Inkhabar
  • देश-प्रदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • दुनिया
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों की नेट वर्थ 100 करोड़ पार! जानें सबसे अमीर कौन

दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों की नेट वर्थ 100 करोड़ पार! जानें सबसे अमीर कौन

दिल्ली के नए मंत्रियों में दो मंत्री अरबपति, तीन करोड़पति और एक लखपति हैं। आइए आपको बताते हैं दिल्ली की नई कैबिनेट में कौन कितना मालामाल है।

Delhi Cabinet Ministers Net Worth

  • Published By: Neha Singh
  • February 21, 2025 11:05 am Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने रामलीला मैदान में पद की शपथ ली है। इनमें डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा के अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें सबसे अमीर कौन है? आइए आपको बताते हैं दिल्ली की नई कैबिनेट में कौन कितना मालामाल है।

सीएम रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है। वहीं, उन पर 1.20 करोड़ रुपये का लोन और अन्य देनदारियां हैं। रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है। इसकी कीमत करीब 4.33 लाख रुपये बताई जाती है। उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई काफी ज्यादा है।

संबंधित खबरें
  • कथावाचक कांड के बाद इटावा में मचा जातीय बवाल! अहीर रेजिमेंट के लोग दांदरपुर गांव पर चढ़े, खूब चले पत्थर फिर पुलिस ने भी…

  • ‘मुझे बॉयफ्रेंड बना ले’, शिक्षा देने की जगह सिखाता था डर्टी बातें…Extra Class के बहाने बुलाकर छात्रा के साथ टीचर ने पार की सारी हदें

  • ये Talent बस बिहार में ही मिलेगा! इस लड़के ने बीच सड़क पर दिखाई ऐसी कला, Video देख लोग बोले- शादी मे इसे बुलाओ

  • बिहार में इन लोगों पर आने वाली है मुसीबत? नीतीश कुमार तक कांप गए, घबराहट में कर डाला ऐसा काम…

  • नीले ड्रम से आती दुर्गंध ने चीख-चीखकर दी गवाही, सौरभ से भी बदतर हालत में मिला इस व्यक्ति का शव, देख ठनका पुलिस वालों का माथा

  • हारे हुए का सहारा बनने चले अखिलेश यादव, तेज प्रताप से Video Call पर बात कर दिया ऐसा सिग्नल, लालू-तेजस्वी के उड़े होश

मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के नए मंत्रियों में दो मंत्री अरबपति, तीन करोड़पति और एक लखपति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नए मंत्रियों में सबसे अमीर राजौरी गार्डन से जीते मनजिंदर सिंह सिरसा हैं। उनकी कुल संपत्ति 248.85 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 57.68 करोड़ रुपये का कर्ज है।

प्रवेश वर्मा

अरविंद केजरीवाल को हराकर डिप्टी सीएम बनने वाले प्रवेश वर्मा भी अरबपति हैं। उनकी कुल संपत्ति 115.63 करोड़ रुपये है। उन पर 74.38 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। वर्मा और उनकी पत्नी ने बॉन्ड और डिबेंचर के अलावा कई कंपनियों में निवेश किया है। इन कंपनियों में अडानी टोटल गैस और अडानी पावर भी शामिल हैं।

कपिल मिश्रा

करावल नगर से जीते कपिल मिश्रा की कुल संपत्ति 1.06 करोड़ रुपये है। उन पर 48.57 लाख रुपये का कर्ज है। उनके पास 1 लाख रुपए नकद हैं। उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों में 3,53,700 रुपए जमा हैं। बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में उनके निवेश 1,65,982 रुपए है।

आशीष सूद

जनकपुरी से जीते आशीष सूद की कुल संपत्ति 9.22 करोड़ रुपये और कर्ज 5.92 करोड़ रुपये है। उनके परिवार के बैंक खातों में 4.03 करोड़ रुपये हैं। उनके परिवार ने बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया है।

रवींद्र इंद्राज सिंह

बवाना से जीते रविंदर इंद्राज सिंह की कुल संपत्ति 7.23 करोड़ रुपये और कर्ज 35.84 लाख रुपये है। वित्त वर्ष 2024 में उनकी आय 20.64 लाख रुपये थी। उनके बैंक खातों में 2.95 करोड़ रुपये हैं। वहीं, उन्होंने बॉन्ड, डिबेंचर और दूसरी कंपनियों में भी निवेश किया है।

पंकज कुमार सिंह

इसके बाद विकासपुरी से जीते पंकज कुमार सिंह हैं, जिनकी कुल संपत्ति 4.94 करोड़ रुपये है। वह बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में भी निवेश करते हैं। बीमा पॉलिसी के अलावा उनके पास 1.20 लाख रुपए के आभूषण भी हैं।

ये भी पढ़ेंः- यूपी की इस मस्जिद पर आज चलेगा बुलडोजर, रास्ते में बन रही थी रुकावट, अब होगी कार्रवाई

‘मुझे मेरा काम मत सिखाओ’ 2500 रुपये वाली योजना पर AAP ने पूछा सवाल तो नई CM रेखा गुप्ता ने लताड़ दिया

 

Neha Singh

निर्भीक और बेबाक हूं। शब्दों से खेलना अच्छा लगता है। देश दुनिया की व्यवस्थाएं चाहे वो अच्छी हो या बुरी जनता तक बिना किसी परत के पहुंचाना चाहती हूं, इसलिए पत्रकार भी हूं। राजनीति में रुचि है, साथ ही कभी कभी इतिहास के पन्ने भी खोल कर देखती रहती हूं।

Next कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे सौरव गांगुली, एक्सप्रेस-वे पर लॉरी से टकराई गाड़ी »
Previous « होटल में मिलने के लिए बॉयफ्रेंड को दिया न्योता, कमरे में पहुंचते ही गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा काम, सुनकर रह जाएंगे हैरान
Share
Published by
Neha Singh
Tags: latest delhi news
4 months ago

    Related Post

  • ‘मुझे बॉयफ्रेंड बना ले’, शिक्षा देने की जगह सिखाता था डर्टी बातें…Extra Class के बहाने बुलाकर छात्रा के साथ टीचर ने पार की सारी हदें
  • ये Talent बस बिहार में ही मिलेगा! इस लड़के ने बीच सड़क पर दिखाई ऐसी कला, Video देख लोग बोले- शादी मे इसे बुलाओ
  • बिहार में इन लोगों पर आने वाली है मुसीबत? नीतीश कुमार तक कांप गए, घबराहट में कर डाला ऐसा काम…

Recent Posts

  • खेल

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, इस ‘जबड़ातोड़’ गेंदबाज की हुई एंट्री, भारत की बढ़ी टेंशन!

England Squad for 2nd Test vs India: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के…

2 days ago
  • देश-प्रदेश

‘धमकियों से नहीं डरता भारत…’, बिलावल भुट्टों की गीदड़भभकी पर मोदी सरकार का पलटवार, Pak को दिखा दी औकात

Indus Water Treaty: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के…

2 days ago
  • दुनिया

युद्ध विराम करवा कर Trump ने कर दी बड़ी गलती, अब अमेरिका पर मंडरा रहा बड़ा खतरा…Khamenei कभी भी ले सकते हैं अपना बदला!

Iranian agents in America : स्लीपर सेल वे लोग होते हैं जो आम नागरिक जैसे…

2 days ago
  • देश-प्रदेश

कहीं ट्रंप को पता चल गया तो…ऐसा क्या हुआ कि BJP पर फायर हुए अखिलेश यादव, लगाया ये गंभीर आरोप

Akhilesh yadav: प्रदेश के इटावा में कथावाचक पर हमले का मामला इन दिनों सुर्खियों में…

2 days ago
  • देश-प्रदेश

‘यह NRC है? आखिर इरादा क्या है…’, चुनाव आयोग की किस बात पर भड़क उठीं ममता बनर्जी?

Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग से बेहद नाराज…

2 days ago
  • उत्तर प्रदेश

कथावाचक कांड के बाद इटावा में मचा जातीय बवाल! अहीर रेजिमेंट के लोग दांदरपुर गांव पर चढ़े, खूब चले पत्थर फिर पुलिस ने भी…

Etawah katha vachak clash:यूपी के इटावा में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यादव कथावाचकों से…

2 days ago
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पालिसी
  • ITV RIO
  • DOGD
  • Follow Us
All Rights ReservedView Non-AMP Version
  • L