Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  •  New Delhi : राजधानी दिल्ली में मौसम ने ली करवट,तेज हावाओं के साथ जमकर हुई बारिश 

 New Delhi : राजधानी दिल्ली में मौसम ने ली करवट,तेज हावाओं के साथ जमकर हुई बारिश 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आज दोपहर दिल्ली और नोएडा के आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आई है। इस दौरान चारों ओर काले- काले बादल और अंधेरा छा गया। बता दें, मौसम विभाग ने पहले ही […]

राजधानी दिल्ली में मौसम ने ली करवट,तेज हावाओं के साथ जमकर हुई बारिश 
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2023 18:48:10 IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली ने एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आज दोपहर दिल्ली और नोएडा के आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आई है। इस दौरान चारों ओर काले- काले बादल और अंधेरा छा गया। बता दें, मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली -NCR के आसपास के इलाकों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम ने बदला मिजाज

दिल्ली -NCR में आज दोहपर को धूप का पहरा था। लेकिन ठीक सवा 1 बजे मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते अचानक तेज बारिश होने लगी। वैसे इस साल दिल्ली में मॉनसून में काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिला है। जून से जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं सितंबर में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है।

उमस भरी गर्मी से मिली राहत

बता दें, बीते कई दिनों से दिल्ली -NCR में लोगो को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, आज दिल्ली के लोगों उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान मौसम विभाग ने दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग इस बात का अंदाजा लगा रहा है कि रात तक तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम हुआ सुहाना

बारिश मुश्किल से आधे घंटे हुई। इतने ही समय में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा और गुरुग्राम में आज पूरे दिन बारिश जैसा मौसम बना रहेगा। आसमान में काले-काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा का आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। वहीं राजधानी दिल्ली में कभी तेज बारिश तो कभी धूप जैसा मौसम रहेगा।

ALSO READ

मशहूर कंपनी LUX के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, टैक्स चोरी का है आरोप