Bihar Chunav: बिहार में अब सियासी खेल शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए क्यूनि बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ही अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं। दरअसल, गुरुवार 12 जून को JDU के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। वहीँ अब राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। करीब एक घंटे की इस मुलाकात को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़े ‘खेल’ के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के सबसे खास दोस्त रणविजय सिंह ने लालू यादव से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बातचीत की। इस मुलाकात को अब बिहार चुनाव से जुड़कर देखा जा रहा है। हालांकि रणविजय ने इस मुलाकात को लालू यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए एक औपचारिक मुलाकात बताया, लेकिन राजनीतिक जानकार यह मानने को तैयार नहीं हैं कि यह महज शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें रणविजय सिंह लालू यादव के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
पिछले कुछ महीनों से बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच गठबंधन में तनाव की खबरें आ रही हैं। लालू यादव और तेजस्वी यादव भी समय-समय पर नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापस आने का ऑफर देते रहे हैं। ऐसे में रणविजय सिंह की यह मुलाकात राजनीतिक समीकरण में बदलाव की ओर इशारा कर सकती है। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि फिलहाल इसकी संभावना बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन, रणविजय सिंह की लालू यादव से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।