Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • नीतीश कुमार आज लेंगे बड़ा फैसला! बिहार से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज

नीतीश कुमार आज लेंगे बड़ा फैसला! बिहार से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पार्टी के नेताओं के साथ दिल्ली जा रहे हैं। जहां वो जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। विपक्ष की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई […]

नीतीश कुमार
inkhbar News
  • Last Updated: June 28, 2024 13:26:56 IST

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पार्टी के नेताओं के साथ दिल्ली जा रहे हैं। जहां वो जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। विपक्ष की नजरें भी इस बैठक पर टिकी हुई है। बिहार से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज है।

बड़ा फैसला लेंगे नीतीश

वहीं कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी को सौंप सकते हैं। नीतीश कुमार ने एक बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरसीपी सिंह को जदयू का अध्यक्ष बनाया था। दूसरी बार उन्होंने ललन सिंह को अध्यक्ष बनाया। तीसरी बार की मीटिंग में ललन सिंह को हटाकर खुद पार्टी के अध्यक्ष बने। इस बार भी चर्चा है कि नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी को सौंप सकते हैं।

सांसदों को मिलेगा टास्क

बैठक के दौरान हाल में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। 12 सांसदों को टास्क दिया जायेगा ताकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी अभी से तैयारी शुरू कर दें। बता दें कि लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद यह जदयू की पहली बड़ी बैठक है।

 

 

चौबे ने कर दी ऐसी मांग बिहार में मचा बवाल, नीतीश को दरकिनार कर सरकार बना पायेगी बीजेपी?