पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो होटल के एक कमरे में बैठकर खूब जाम छलका रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह झारखंड के बैद्यनाथ धाम का है। राजद नेता झारखंड में जाकर शराब पीते हैं। भाजपा ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
भाजपा ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियाँ उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता। पहले तेजस्वी ने शराब व्यापारियों से चंदा लिया और अब उनके मुख्य प्रवक्ता शराब के नशे में डूबे हैं। वीडियो में राजद नेता सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे। वो आधे कपड़े में ही हैं। टेबल पर कुछ सामान रखा हुआ है, जिसे भाजपा शराब का बोतल बता रही।
देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियाँ उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता!#ShameOnRJD pic.twitter.com/3f5r6XIU4u
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) February 12, 2025
इस वीडियो पर अभी तक शक्ति यादव या राजद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यह साफ नहीं है कि इसमें दिख रहा शख्स असल में शक्ति यादव है या नहीं। बता दें कि बिहार में नीतीश की सरकार में पूरी तरह से शराब बंदी है, लेकिन इसके बाद भी लगातार शराब तस्करी का मामला सामने आता है। इस खबर से एक बार फिर नीतीश सरकार और प्रशासन पर कई सवाल उठने लगे हैं।
अचानक योगी को ये क्या हो गया? गुस्से में आकर तुरंत ले लिया ऐसा एक्शन यूपी में हड़कंप
RBI ने इस बड़े बैंक पर अचानक लगा दिया ताला, भारी टेंशन में हजारों लोग, भीड़ ने बैंक को घेरा