Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi: मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

Delhi: मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज अधिसूचना जारी होने वाली है। नए मेयर का चुनाव होने तक इस पद पर शैली ओबरॉय बनी रहेंगी। वहीं अधिकारियों के अनुसार इसका चुनाव अप्रैल के अंत में हो सकता है। 34 वोटों से जीती थी शैली ओबरॉय बता दें कि […]

मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज जारी होगी अधिसूचना
inkhbar News
  • Last Updated: April 12, 2023 06:54:13 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज अधिसूचना जारी होने वाली है। नए मेयर का चुनाव होने तक इस पद पर शैली ओबरॉय बनी रहेंगी। वहीं अधिकारियों के अनुसार इसका चुनाव अप्रैल के अंत में हो सकता है।

34 वोटों से जीती थी शैली ओबरॉय

बता दें कि शैली ओबरॉय को आम आदमी पार्टी से 22 फरवरी को दिल्ली का मेयर चुना गया था। दरअसल उनको ये पद भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराने के बाद मिला था। जहां रेखा गुप्ता को 266 मतों में से 116 वोट मिले थे, वहीं शैली औबरॉय को 150 वोट मिले थे। दिल्ली को अपना मेयर चौथे प्रयास में मिला था। क्योंकि पिछले कई बार मतदान के अधिकार को लेकर कई बार हंगामा हुआ था और चुनाव बाधित हुए थे।

हर साल दिल्ली को नया मेयर

गौरतलब है कि दिल्ली को हर साल वित्त वर्ष खत्म होने के बाद नया मेयर मिलता है। दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हर साल बारी-बारी से मेयर मिलता है। वहीं पहले साल मेयर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहती है। यहां पर नगर निगम की एकीकरण के बाद पिछले साल चार दिसंबर को चुनाव हुए थे, जिसमें ‘आम आदमी पार्टी’ को जीत मिली थी।