Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • भोले बाबा के प्रवचन में मौत का तांडव, 116 मौतों के बाद आज हाथरस पहुंचेंगे योगी

भोले बाबा के प्रवचन में मौत का तांडव, 116 मौतों के बाद आज हाथरस पहुंचेंगे योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 116 लोगों की मौत हो गई। अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि अस्पताल में अधिक संख्या में गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अस्पताल […]

(Scene outside the hospital in Hathras)
inkhbar News
  • Last Updated: July 3, 2024 07:14:36 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 116 लोगों की मौत हो गई। अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि अस्पताल में अधिक संख्या में गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अस्पताल की तस्वीरें रूह कंपा देने वाली है।

योगी पहुंचेंगे हाथरस

122 मौतों के बाद आज उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचेंगे। सीएम 11 बजे के करीब हाथरस जिला अस्पताल पहुंचेंगे। वहां घायलों का हाल जानने कबाड़ अधिकारियों से बात करेंगे। इस मामले में सीएम ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मैनपुरी में छिपा है बाबा

सूत्रों के मुताबिक साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा मैनपुरी के आश्रम में हैं। वहां पर मीडिया के जाने से रोक लगा दी गई है। हालांकि मैनपुरी के DSP सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हमें परिसर के अंदर बाबा नहीं मिले। वे यहां पर मौजूद नहीं हैं।