नई दिल्ली, Pandit Birju Samrat dies: प्रसिद्ध नर्तक सम्राट पंडित बिरजू सम्राट का दिल का दौरा पड़ने से 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. बिरजू महाराज के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है. बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था.
बीती रात पंडित बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई. आनन फानन में उन्हें साकेत के अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. बिरजू महाराज के निधन पर गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी समेत कला, फिल्म व संगीत जगत की तमाम हस्तियों से शोक जताया है.
मशहूर नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर मालिनी अवस्थी ने शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, “आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कत्थक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नही रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए।
आह!अपूर्णीय क्षति है यह.”
पंडित बिरजू महाराज के निधन पर अदनान सामी ने दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा, “महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से मैं अत्यंत दुखी हूँ, आज हमने कला क्षेत्र के एक पूरे संस्थान खो दिया। बिरजू महाराज ने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. उनका जाना एक बहुत बड़े सदमे जैसा है.”