Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करते दिखे पप्पू यादव, कहा – रायबरेली का MP देश का…

रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करते दिखे पप्पू यादव, कहा – रायबरेली का MP देश का…

Pappu Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पसीना बहा रही है। अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवारों के पर्चा भरने के बाद से नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी इन दोनों जगह के नामांकन के बाद से ही चुनाव प्रचार में पसीना बहा रही है। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 12, 2024 11:20:17 IST

Pappu Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पसीना बहा रही है। अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवारों के पर्चा भरने के बाद से नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी इन दोनों जगह के नामांकन के बाद से ही चुनाव प्रचार में पसीना बहा रही है। यहां 20 मई को वोटिंग होनी है। इसी बीच पप्पू यादव भी यहां आकर चुनाव प्रचार में लग गए हैं।

पप्पू यादव घर-घर जाकर कर रहे प्रचार

हाल में ही कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले बिहार के नेता पप्पू यादव भी रायबरेली पहुंच चुके है। पप्पू यादव रायबरेली में लोगों से घर-घर जाकर मिलकर राहुल गांधी के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने अपने चुनावी प्रचार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि रायबरेली के हर घर से आई आवाज अपना MP राहुल बनेंगे देश के प्रधानमंत्री। सच्चा आदमी पर मजबूत भरोसा वह हैं पूरे देश की आशा।

पप्पू यादव ने क्या कहा

पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह रायबरेली के लिए रवाना हो रहे हैं। राहुल गांधी जी की प्रचंड विजय का रिकॉर्ड बनेगा। अमेठी में स्मृति खत्म हो चुकी है, वहीं किशोरी जी की भी बड़ी जीत होगी। वहीं रायबरेली पहुंचने के बाद उन्होंने लिखा कि मैं रायबरेली पहुंच गया हूं। 44 वर्षों बाद रायबरेली का सांसद देश का प्रधानमंत्री बनने वाला है। लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है और राहुल गांधी जी पांच लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से जीतेंगे। कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होगी, अगर सारे रिकॉर्ड टूट जाएं।

यह भी पढ़े-

बीजेपी नेताओं पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, पीएम मोदी के रोड शो पर भी निकाला कसर