नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने एक साथ कई राज्यों के लिए खुशखबरी का ऐलान किया है। बिहार के लोगों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान के लोग भी खुश हो जाएं क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही 2 नए रूट पर चलने वाली है। इनमें से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच और दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच चलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार-पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए ट्रैक मेंटेनेंस का काम चल रहा है।
वंदे भारत एक्सप्रेस किन दो रूट पर चलेगी?
1. मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी
2. आगरा कैंट-उदयपुर
मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन से होकर चलेगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच 446 किलोमीटर की दूरी महज 6 घंटे में तय करेगी। आपको बता दें, अभी तक पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस कटिहार, किशनगंज होते हुए पटना साहिब, बेगूसराय रुकते हुए न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है। वहीं, मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज होते हुए चलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन अक्टूबर से शुरू हो सकती है। आमतौर पर इन दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में करीब 10 घंटे का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी महज 6 घंटे में तय करेगी। हालांकि, रेलवे की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर किराए से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।
लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका किराया ₹1200-₹2200 के बीच हो सकता है। मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने से बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों ही जगहों के लोगों को फायदा जरूर होगा।
ताज नगरी आगरा और झीलों के शहर उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से अधिकांश पर्यटकों को सुविधा होगी। आमतौर पर आगरा और उदयपुर के बीच की दूरी तय करने में करीब 14-17 घंटे का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस बेहद कम समय में यह दूरी तय करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन उदयपुर और आगरा कैंट के बीच सवाई माधोपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। इस स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए काफी मददगार साबित होने वाला है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से सुबह 5.45 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.30 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होगी और रात 11.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 2 सितंबर 2024 से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
राणा प्रताप नगर
मावली
चंदेरिया
कोटा
सवाई माधोपुर
गंगापुर सिटी
बयाना
आगरा कैंट
Also read…
आइसक्रीम से ठंडा नहीं गर्म होता है इंसान का शरीर, कितनी सच्चाई है इस फैक्ट में