Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Patna Anganwadi Sevika: विधानसभा घेराव करने पहुंचीं आंगनबाड़ी सेविकाओं पर वाटर कैनन से छोड़ा गया पानी, एक की मौत का दावा

Patna Anganwadi Sevika: विधानसभा घेराव करने पहुंचीं आंगनबाड़ी सेविकाओं पर वाटर कैनन से छोड़ा गया पानी, एक की मौत का दावा

नई दिल्ली। राजधानी पटना में मंगलवार (07 नवंबर) को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। आंगनबाड़ी सेविकाएं विधानसभा घेराव करने के लिए निकली थीं। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर डेढ़-दो महीने से आंगनबाड़ी सेविकाएं हड़ताल पर हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर वादा खिलाफी […]

Patna Anganwadi Sevika
inkhbar News
  • Last Updated: November 7, 2023 12:03:47 IST

नई दिल्ली। राजधानी पटना में मंगलवार (07 नवंबर) को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। आंगनबाड़ी सेविकाएं विधानसभा घेराव करने के लिए निकली थीं। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर डेढ़-दो महीने से आंगनबाड़ी सेविकाएं हड़ताल पर हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। वहीं एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत का दावा किया जा रहा है, लेकिन इस पर प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है।

तेजस्वी पर आरोप

आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि तेजस्वी यादव ने चुनाव के दौरान कहा था कि उनकी सरकार आने पर बिहार की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय दोगुना कर दिया जाएगा। सरकार बन जाने के बाद अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया। उनका कहना है कि अब किसी के झूठे वादे और बहकावे में नहीं आने वाली हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि जब तक हम लोगों की बात नहीं मानी जाएगी हम लोग इस तरह प्रदर्शन जारी रखेंगे।

एक की मौत का दावा

मीडिया से बात करते हुए एक आंगनबाड़ी सेविका ने कहा कि हम लोग डेढ़ महीने से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। पुलिस ने आज हम लोगों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़े। उसने आगे कहा कि एक सेविका नहीं दिख रही है, वह अब नहीं रही। वहीं एक दूसरी सेविका ने कहा कि तेजस्वी यादव गोपालगंज गए थे तब वादा किया था। अब वह वादे से मुकर गए। उसने कहा कि हम लोग जन्म से लेकर मृत्यु तक का काम करते हैं। सभी रिपोर्ट आंगनबाड़ी सेविकाएं ही देती हैं।