UP Loksabha 4th Phase Election: देश में आज यानी सोमवार, 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। चौथे चरण में 9 बजे तक 10.35 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा बंगाल में 15.24% वोटिंग हुई है जबकि सबसे कम जम्मू एवं कश्मीर 5.07 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक 11.67% मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा सीतापुर में 14.28% और सबसे कम इटावा में 7.06 % वोटिंग हुई है।

यूपी की इन सीटों पर 9 बजे तक वोटिंग:

  1. अकबरपुर -12.16%
  2. बहराइच -14.04 %
  3. धौरहरा -13.96%
  4. इटावा -7.06%
  5. फर्रुखाबाद-13.15%
  6. हरदोई -13.17%
  7. कन्नौज-14. 23%
  8. कानपुर – 7.84%
  9. खीरी -12.21%
  10. मिश्रिख -12.92%
  11. शाहजहांपुर-5.94%
  12. सीतापुर – 14.28%
  13. उन्नाव-11.85%

देश के इन राज्यों में 9 बजे तक इतनी वोटिंग-

पश्चिम बंगाल- 15.24 फीसदी
मध्य प्रदेश- 14.97 फीसदी
झारखंड- 11.78 फीसदी
उत्तर प्रदेश- 11.67 फीसदी
बिहार- 10.18 फीसदी
तेलंगाना- 9.51 फीसदी
ओडिशा- 9.23 फीसदी
महाराष्ट्र- 6.45 फीसदी
जम्मू एवं कश्मीर- 5.07 फीसदी

इन राज्यों में हो रही वोटिंग

चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिसमेंआंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार में 5, झारखंड में 4, मध्य प्रदेश में 8, महाराष्ट्र में 11, ओडिशा में 4, तेलंगाना में 17, यूपी में 13, पश्चिम बंगाल में 8 और जम्मू कश्मीर में 1 सीट पर मतदान हो रहा है।

 

Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र को मजबूत करें… चौथे चरण के मतदताओं से PM मोदी की अपील