Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • 10 महीने से फ्रिज में रखी थी पिंकी की लाश, बदबू और बहते खून ने किया लिव इन पार्टनर का खुलासा

10 महीने से फ्रिज में रखी थी पिंकी की लाश, बदबू और बहते खून ने किया लिव इन पार्टनर का खुलासा

शुक्रवार सुबह वृंदावन धाम कॉलोनी के मकान नंबर 128 के बाहर वाले कमरे को सफाई के लिए खोला गया तो फ्रिज से खून बहता हुआ दिखाई दिया। इसी कमरे में आरोपी संजय पाटीदार का सामान रखा हुआ था।

Pinky prajapati Dead Body Found From Refrigerator
inkhbar News
  • Last Updated: January 11, 2025 09:55:17 IST

नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह वृंदावन धाम कॉलोनी के मकान नंबर 128 के बाहर के कमरे की सफाई करने के दौरान खोला गया। तभी फ्रिज से खून बहता हुआ नजर आया। महिला की लाश बरामद होने के बाद चंद घंटों में ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने एक दोस्त के साथ मिलकर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी।

मध्य प्रदेश के देवास में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करके लाश फ्रिज में बंद कर दी। जानकारी के दौरान पता चला आरोपी ने जून 2024 यानी लगभग 6 महीने से लाश फ्रिज में बंद करके रखा था। जिस कमरे में फ्रिज रखा था, उसके नजदीक के कमरे में दूसरा परिवार भी रहता था, लेकिन उनको इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी बीच बीच में आकर कमरा चेक करता रहता था। लेकिन शुक्रवार को पड़ोसी ने कमरे की सफाई करने के लिए खोला तो कमरे में रखे फ्रिज से खून बहता हुआ नजर आया।

लिव इन रिलेशन में रहता था

मकान में उज्जैन के इंगोरिया का रहने वाला संजय पाटीदार अपनी लिव-इन पार्टनर प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के साथ रहता था। उसने मार्च 2024 को यह मकान खाली कर दिया था।संजय पड़ोसियों से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। इस वजह से किसी को यह जानकारी नहीं थी कि वह क्या काम करता है। फ्रिज में लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी मिलते ही संजय पाटीदार को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम उज्जैन के इंगोरियाके लिए रवाना कर दी।

शादी का दबाव बना रही थी पिंकी

संजय को उज्जैन से देवास लाकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और वह पिछले 5 साल से पिंकी के साथ लिव-इन में रह रहा था। लेकिन 2024 की जनवरी से पिंकी उसपर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी से परेशान होकर अपने ही गांव के साथी विनोद दवे के साथ मिलकर उसने पिंकी की गला घोंटकर उसकी हत्या की। उसने पिंकी के हाथ-पैर बांधकर फ्रिज में रख दिया और फ्रिज चालू छोड़कर चला गया। वह बीच-बीच में आकर फ्रिज चेक भी करता रहता था। पिंकी के परिजनों के बारे में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं आरोपी संजय से कई अन्य विषयों पर भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः- AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

‘साबित करो वक्फ की जमीन.. हम दिलवाएंगे’, शंकराचार्य ने मौलानाओं को ललकारा, बोले- सबको जेल में डाल दूंगा