लखनऊ। प्रयागराज का पिंटू महरा इन दिनों सुर्ख़ियों में है। सीएम योगी ने जबसे विधानसभा में बताया कि एक नाविक ने 30 करोड़ कमाए हैं, लोग पिंटू महरा के बारे में जानना चाहते हैं। अब सामने आ रहा है कि 30 करोड़ कमाने वाला पिंटू महरा एक हिस्ट्रीशीटर है। प्रयागराज के पिंटू पर 13 केस दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई धाराएं शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिंटू का पिता बच्चा महरा भी प्रयागराज के बड़े अपराधियों में शामिल था। इसके परिवार के अन्य लोगों पर भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पिंटू महरा का हिस्ट्रीशीटर होने के बाद से योगी सरकार घिर गई है। कांग्रेस ने हमला करते हुए कहा है कि एक कुख्यात अपराधी का सदन में सीएम योगी ने इतना महिमामंडन कर दिया। बता दें कि 2009 में अरैल में हुए हत्याकांड में भी पिंटू महरा का नाम आया था। पिंटू का बड़े भाई आनंद महरा भी क्रिमिनल था। कई साल पहले यमुना नदी में नाव चलाने के दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी।
बताया जाता है कि महरा परिवार ने गुंडे भी पाल रखे हैं। उसके पास करोड़ों की संपत्ति पहले से थी। 2 करोड़ का तो उसने अपना मकान बना रखा है। छोटे-मोटे विवाद में भी महरा परिवार किसी की जान ले लेता है। महाकुंभ के दौरान भी इन्होंने खूब रंगदारी दिखाई, मनमाने ढंग से किराया वसूला था। पिंटू की मां शुक्लावती देवी बिजली विभाग की रजिस्टर्ड ठेकेदार है, उसने महाकुंभ करोड़ों का कारोबार किया है। पिंटू महरा एक समय माफिया अतीक से भी संबंध रखे हुए था
मुस्लिमों अगर रंग से डर लगता है तो घर से मत निकलो”, संभल वाले CO अनुज चौधरी ने दी वार्निंग!