Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • PM Modi in Bihar: बेगूसराय में बोले PM मोदी, अबकी बार NDA सरकार 400 पार

PM Modi in Bihar: बेगूसराय में बोले PM मोदी, अबकी बार NDA सरकार 400 पार

नई दिल्ली/पटना: पीएम नरेंद्र मोदी 18 महीने के बाद बिहार दौरे पर हैं। अपने बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बेगूसराय में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकसित होने से देश विकसित होगा। पहले इस तरह के कार्यक्रम दिल्ली के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 2, 2024 18:13:22 IST

नई दिल्ली/पटना: पीएम नरेंद्र मोदी 18 महीने के बाद बिहार दौरे पर हैं। अपने बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बेगूसराय में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकसित होने से देश विकसित होगा। पहले इस तरह के कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे लेकिन मोदी इसे लेकर बिहार के बेगूसराय आया है।

 

अबकी बार NDA सरकार 400 पार

 

पीएम ने बेगूसराय की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। एक ही कार्यक्रम में सरकार का इतना बड़ा निवेश ये दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ रहा है। इससे बिहार के नौजवानों को यहीं पर नौकरी के अनेकों नए अवसर बनेंगे। आज के ये प्रोजेक्ट, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का माध्यम बनेंगे। आज की ये परियोजनाएं बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएंगी। ऐसे ही काम हैं जिसके कारण आज देश पूरे विश्वास से कह रहा है कि अबकी बार NDA सरकार 400 पार।

 

 

18 महीने बाद बिहार में मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार समेत देश की 1.81 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इससे पहले गया एयरपोर्ट पर पीएम को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश ने स्वागत किया। यहां से वो सीएम नीतीश कुमार के साथ सेना के हेलिकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। इससे पहले पीएम मोदी जुलाई 2022 में बिहार आए थे। उस समय बिहार में NDA की सरकार थी। महागठबंधन सरकार में पीएम बिहार नहीं आये थे। अब जब फिर से NDA की सरकार बन गई है तो वो बिहार दौरे पर आये हैं।

 

PM Modi in Bihar: जानें औरंगाबाद में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें