Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, दो लोग गिरफ्तार

मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, दो लोग गिरफ्तार

पटना/दरभंगा: विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच करने के बाद दोनों को […]

जीतन सहनी
inkhbar News
  • Last Updated: July 16, 2024 15:19:08 IST

पटना/दरभंगा: विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच करने के बाद दोनों को उठाया है। वहीं हत्या मामले की जांच के लिए STF की टीम पटना से दरभंगा के लिए रवाना हो गई है। दरभंगा DIG ने दावा किया है कि 8 घंटे के अंदर हम हत्या को अंजाम देने वाले को पकड़ लेंगे।

घटना में दो से ज्यादा लोग शामिल

दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने हत्या को लेकर बताया कि वारदात को एक से ज्यादा लोगों ने अंजाम दिया है। कमरे में मेज पर 3 गिलास और कुछ कागज पड़े हुए थ। इससे पता चलता है कि एक से अधिक हत्यारे हत्या को अंजाम देने में शामिल थे। इसके अलावा घर में दो मोटरसाइकिल भी मिले हैं। जो तीन ग्लास मिले हैं, उसकी जांच की जा रही है। बता दें कि नीतीश कुमार ने डीजीपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई हो।

अकेले रहते थे जीतन सहनी

जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष सहनी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और वो मुंबई में रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि मुकेश सहनी पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने लगातार सभाएं की थीं। उनकी पार्टी VIP महागठबंधन में शामिल है।

घटनाओं को नहीं रोक सकते, हमला तो ट्रंप पर भी हुआ…मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बीजेपी नेता