Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bharat Band: पटना में उग्र भीड़ पर पुलिस ने बरसाएं डंडे, दरभंगा में कई जगह आगजनी

Bharat Band: पटना में उग्र भीड़ पर पुलिस ने बरसाएं डंडे, दरभंगा में कई जगह आगजनी

पटना। एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में आज भारत बंद किया गया है। बिहार में राजद ने भारत बंद का समर्थन किया है। वहाँ पर बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकरियों ने जोरदार हंगामा किया। साइंस कॉलेज के पास […]

भारत बंद
inkhbar News
  • Last Updated: August 21, 2024 12:47:57 IST

पटना। एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में आज भारत बंद किया गया है। बिहार में राजद ने भारत बंद का समर्थन किया है। वहाँ पर बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकरियों ने जोरदार हंगामा किया। साइंस कॉलेज के पास उग्र हो रहे भीड़ पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

बिहार में कई जगह आगजनी

बिहार के आरा में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर कब्ज़ा कर लिया है। प्रदर्शनकारी मैसूर रानी कमलापति सहरसा ट्रेन को रोककर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दरभंगा में कई जगह पर आगजनी की ख़बरें है। भोजपुर में मैसूर रानी कमलापति सहरसा ट्रेन को रोककर भीड़ ने प्रदर्शन किया।

आज भारत बंद क्यों है?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को फैसला सुनाया था कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अंदर ज्यादा पिछड़ों को अलग से कोटा दिया जा सकता है। 7 जजों की संवैधानिक पीठ ने 6:1 के बहुमत से अपना फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एससी/एसटी आरक्षण के तहत जातियों को अलग से हिस्सा मिल सकता है। आरक्षण का फायदा सबसे अधिक जरूरतमंदों को मिलना चाहिए। अदालत के इसी फैसले के खिलाफ आज भारत बंद किया गया है।

 

कन्नौज रेप केस में बड़ा खुलासा, पीड़िता की बुआ और सपा नेता नबाव सिंह के बीच 5 साल से था शारीरिक संबंध