नई दिल्ली। वृंदावन के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज जी ने अपनी रात्रिकालीन पद यात्रा फिर से शुरू कर दी है। आज रात में 2 बजे वो उसी रास्ते से पदयात्रा करते हुए निकले जहां 6 फरवरी से पहले निकलते थे। महाराज जी की यात्रा से भक्तों के चेहरे खिल उठे। पूरे रास्ते पर रंगोली बनाकर उनका स्वागत किया गया।। विरोध करने वाले NRI ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने भज घर से बाहर आकर महाराज जी का स्वागत किया।
लोगों ने की थी शिकायत
आपको बता दें कि 4 फरवरी को NRI ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का विरोध किया था। उनका कहना था कि यात्रा के दौरान ढोल बजते हैं और आतिशबाजी की जाती है, इस वजह से उनलोगों की नींद खराब होती है। जब यह मामला बढ़ा तो प्रेमानंद महाराज ने 6 फरवरी से अपनी पदयात्रा स्थगित कर दी। इसके बाद वो 2 बजे के बदले 4 बजे अपनी गाड़ी से केली कुंज आश्रम जाने लगे। उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया।
खुश हो गए भक्त
अब जब संत प्रेमानंद महाराज जी की रात्रिकालीन पदयात्रा फिर से शुरू हो गई है तो भक्तों का उत्साह देखते हुए बनता है। उनके स्वागत में रंगोली बनाई गई। दीपक जलाया गया। ऐसा लग रहा था कि जैसे आज ही दिवाली मनाई जा रही हो। उनकी पदयात्रा से दुकानदार भी खुश दिखे क्योंकि उनके रोजगार पर असर पड़ा था। पदयात्रा न होने से फूल, तस्वीर, नाश्ता चाय की बिक्री ठप हो गई थी। फूल बेचने वाले का कहना है कि आज कई दिनों बाद अच्छी मात्रा में फूलों की बिक्री हुई है।
…जब राहुल गांधी ने PM मोदी से कहा रुकिए लेकिन नहीं माने मोदी-शाह, ले लिया इतना बड़ा फैसला!
बड़ा खुलासा! 22 अरब रुपये खर्च कर चुनाव जीती BJP, मोदी-शाह के दल की दौलत देख दिमाग हिल जाएगा