Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • राष्ट्रपति का दिखा अनोखा अंदाज़,महामहिम मुर्मू ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

राष्ट्रपति का दिखा अनोखा अंदाज़,महामहिम मुर्मू ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन

President Draupadi Murmu Played Badminton: बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ मैच खेला। राष्ट्रपति के इस अनोखे बैडमिंटन मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू का अलग लुक भी नज़र आया। उन्होने सफ़ेद […]

President Draupadi Murmu Playing Badminton
inkhbar News
  • Last Updated: July 11, 2024 12:57:36 IST

President Draupadi Murmu Played Badminton: बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ मैच खेला। राष्ट्रपति के इस अनोखे बैडमिंटन मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू का अलग लुक भी नज़र आया। उन्होने सफ़ेद स्नीकर्स के साथ आरामदायक सलवार सूट पहना हुआ है, जबकि साइना नेहवाल ने अपने एथलीजर वियर को शानदार तरीके से पहना हुआ है। बैडमिंटन रैकेट हाथ में लिए, वे कोर्ट पर हल्के-फुल्के मैच में आमने-सामने दिखाई दी।

वीडियो को मिल रहा दर्शको का प्यार

राष्ट्रपति के इस अंदाज़ को लोग खूब पसंद कर रहे है।वीडियो को 310.4K से ज़्यादा बार देखा गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, “वह वाकई गेम में अच्छी है।” दूसरे यूजर ने कहा, “यह बहुत प्यारा है”। तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, “वह बहुत अच्छा खेल रही है!!”

आपको बता दें कि, गुरुवार को साइना नेहवाल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में दर्शकों से बातचीत करेंगी। यह कार्यक्रम ‘हर स्टोरी माई स्टोरी’(Her Story My Story) लेक्चर सीरीज़ का एक हिस्सा है, जो महिला पद्म पुरस्कार विजेताओं की अद्भुत यात्रा को दर्शाता है।

यह भी पढ़े :-बेबस नीतीश! अधिकारियों के पैर छूने को क्यों मजबूर हो रहे सीएम