Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Priyanka Gandhi Rally: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मंडला में रैली, कमलनाथ के साथ जनसभा को करेंगी संबोधित

Priyanka Gandhi Rally: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मंडला में रैली, कमलनाथ के साथ जनसभा को करेंगी संबोधित

भोपाल: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज यानी बृहस्पतिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की राज्य इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी बलपुर पहुंचेगी और फिर वह मंडला जाएंगी. आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ भी […]

priyanka gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2023 10:48:24 IST

भोपाल: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज यानी बृहस्पतिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की राज्य इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी बलपुर पहुंचेगी और फिर वह मंडला जाएंगी. आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ भी 12 अक्टूबर यानी दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका गांधी के साथ रैली को संबोधित करेंगे।

आज जबलपुर पहुंचेंगे प्रियंका गांधी

कांग्रेस के दो दिग्गज नेता प्रियंका गांधी और कमलनाथ हेलीकॉप्टर से आज सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर जबलपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद जबलपुर से प्रस्थान कर 11 बजकर 45 मिनट पर मंडला पहुंचेंगे और यहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रियंका गांधी और कमलनाथ दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर जबलपुर पहुंचेंगे. जिसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राहुल गांधी ने मंगलवार के दिन एक रैली को किया था संबोधित

आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक रैली को संबोधित किया था. मध्य प्रदेश की सभी 230 सीट पर 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी अब तक 136 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

यह भी पढ़े : 

केंद्र सरकार बनाएगी LGBTQIA+ समुदाय के लिए समिति, जानिए किसकी होगी अध्यक्षता

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन