Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Priyanka In Mandla: प्रियंका गांधी ने जनसभा में मारी आंख, कार्यकर्ता से कहा- आप आ जाइए ना मंच पर

Priyanka In Mandla: प्रियंका गांधी ने जनसभा में मारी आंख, कार्यकर्ता से कहा- आप आ जाइए ना मंच पर

भोपाल। मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मंडला में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ भी मौजूद थे। बता दें कि कांग्रेस ने राज्य में अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि […]

priyanka-gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2023 21:08:39 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मंडला में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ भी मौजूद थे। बता दें कि कांग्रेस ने राज्य में अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि कमल नाथ को सीएम के चेहरे के रूप में जरूर देखा जा रहा है। अपने पूरे संबोधन में प्रियंका भाजपा पर हमलावर रहीं। इसी दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला है।

क्या बोलीं प्रियंका?

प्रियंका गांधी ने संबोधन के दौरान कहा कि अगर सरकार आएगी तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपए दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी पेसा कानून लागू किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मंडला-जबलपुर रोड लगभग 10 साल से बन रही है। उन्होंने कहा कि पहले 4 लेन की बन रही थी, अब 2 लेन की बन रही है, लेकिन अभी तक बना नहीं पाए।

कार्यकर्ता को मारी आंख

प्रियंका आगे बोल ही रही थीं कि एक उत्साहित कार्यकर्ता चिल्लाया, ‘वह भी ढ़ंग से नहीं बनी’। उसकी बात सुनकर प्रियंका मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं और उन्होंने आंख मारते हुए कहा ‘आप आ जाइए न मंच पे’…इसके बाद जनसभा में काफी देर तक ठहाके लगते रहे और बाद में प्रियंका बोलीं ‘मुझे बताते रहिएगा’।