Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पोर्शे एक्सीडेंट मामले में पुणे पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के बाप को किया गिरफ्तार

पोर्शे एक्सीडेंट मामले में पुणे पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के बाप को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। Pune Porsche Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में बीते शनिवार रात एक भयानक दुर्घटना हुई। बता दें कि इस हादसे में एक लग्जरी कार पोर्शे ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस कार को एक नाबालिग लड़का चला रहा था […]

Pune Porsche Accident
inkhbar News
  • Last Updated: May 21, 2024 10:50:43 IST

नई दिल्ली। Pune Porsche Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में बीते शनिवार रात एक भयानक दुर्घटना हुई। बता दें कि इस हादसे में एक लग्जरी कार पोर्शे ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस कार को एक नाबालिग लड़का चला रहा था और अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुणे पुलिस ने आरोपी के पिता बिल्डर विशाल अग्रवाल को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के पिता को पुलिस ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले से गिरफ्तार किया।

आरोपी को मिली जमानत

बता दें कि ये घटना शहर के कल्याणी नगर इलाके में हुई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन 15 घंटे बाद ही उसको जमानत भी मिल गई। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी का पिता फरार चल रहा था। बता दें कि विशाल अग्रवाल हिट एंड रन मामले में कार से दो लोगों को उड़ाने वाले आरोपी का बाप है। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।

कैसे हुआ हादसा?

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार रात कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा तथा कई मीटर तक घिसटता चला गया। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-

रईसी की मौत के बाद मोहम्मद मोखबर बने ईरान के नए राष्ट्रपति, विदेश मंत्री का भी ऐलान

तमिलनाडु पुलिस पर हमले के मामले में कार्रवाई, मुरादाबाद से 5 गिरफ्तार