Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पंजाब: CM भगवंत मान की शादी में परिवार सहित शिरकत करेंगे अरविंद केजरीवाल

पंजाब: CM भगवंत मान की शादी में परिवार सहित शिरकत करेंगे अरविंद केजरीवाल

भगवंत मान की शादी: चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल शादी करने जा रहे है। ये उनकी दूसरी शादी होगी। इसे लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर पूरी तैयारियां कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में होगी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी […]

Arvind Kejriwal-Bhagwant Mann
inkhbar News
  • Last Updated: July 6, 2022 14:26:06 IST

भगवंत मान की शादी:

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल शादी करने जा रहे है। ये उनकी दूसरी शादी होगी। इसे लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर पूरी तैयारियां कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में होगी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे।

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक मान की पहली पत्नी बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं।

चंडीगढ़ में शादी की तैयारियां

खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी को लेकर चंडीगढ़ में तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में मान के बहुत ही खास लोग शामिल होंगे।

मां को पसंद है लड़की

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की काफी करीबी हैं। काफी लंबे समय से वो भगवंत मान जानती हैं। भगवंत मान की मां को भी लड़की काफी पसंद है।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया