Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Punjab ByElection Result: जालंधर में लगातार आगे है AAP, जीत के पूरे आसार

Punjab ByElection Result: जालंधर में लगातार आगे है AAP, जीत के पूरे आसार

जालंधर। पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संतोख सिंह को जीत मिली थी। जिनके निधन के बाद इस सीट के रिक्त होने पर उपचुनाव में इस सीट के लिए 10 मई को मतदान हुआ। जिसका परिणाम आज आने वाला है। आम आदमी पार्टी ने लगातार बनाई हुई है बढ़त […]

Punjab ByElection Result: जालंधर में लगातार आगे है AAP, जीत के पूरे आसार
inkhbar News
  • Last Updated: May 13, 2023 11:13:00 IST

जालंधर। पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संतोख सिंह को जीत मिली थी। जिनके निधन के बाद इस सीट के रिक्त होने पर उपचुनाव में इस सीट के लिए 10 मई को मतदान हुआ। जिसका परिणाम आज आने वाला है।

आम आदमी पार्टी ने लगातार बनाई हुई है बढ़त

आपको बता दें कि इस उपचुनाव में पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जालंधर लोकसभा सीट पर बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी पर बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू इस समय 6489 वोट से आगे चल रहे हैं।

कौन-कौन से पार्टियों में मुकाबला

जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा, अकाली दल, कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है। इनमें भाजपा से इंदर इकबाल सिंह अटवाल,अकाली दल-बसपा गठजोड़ से डॉ. सुखविंदर सुक्खी, आम आदमी पार्टी (AAP) से सुशील रिंकू और कांग्रेस से कर्मजीत कौर चौधरीशामिल हैं।

कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

आपको बता दें कि कांग्रेस के लिए ये सीट जीतना बड़ी चुनौती है क्योंकि जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ है। लगातार 4 बार से कांग्रेस ने यहां अपनी जीत दर्ज कराई है। और तो और यहां चुनाव प्रचार में कांग्रेस को केंद्रीय नेताओं का कोई साथ नहीं मिला। कांग्रेस हाईकमान अपना ध्यान कर्नाटक विधानसभा चुनावों में ज्यादा दे रही है सके चलते कांग्रेस का कोई बड़ा नेता जालंधर में प्रचार करने नहीं पंहुचा था ।

Punjab ByElection Result: जालंधर में हुए उपचुनाव, 4 पार्टियों के बीच है तगड़ा मुकबला