पंजाब:
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल दूसरी बरा शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। बताया जा रहा है कि ये शादी सीएम मान के एक करीबी परिवार में ही होने जा रही है। चंडीगढ़ में होने वाले इस शादी समारोह में मान के परिवार के साथ बेहद करीबी लोग शिरकत करेंगे।
पहली पत्नी से हो चुका है तलाक
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक मान की पहली पत्नी बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं।
चंडीगढ़ में शादी की तैयारियां
खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी को लेकर चंडीगढ़ में तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में मान के बहुत ही खास लोग शामिल होंगे।
लो प्रोफाइल होगी शादी
सीएम भगवंत मान की शादी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में होगी। ये शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में होगी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे।
मां को पसंद है लड़की
बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की काफी करीबी हैं। काफी लंबे समय से वो भगवंत मान जानती हैं। भगवंत मान की मां को भी लड़की काफी पसंद है।
महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया