Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Punjab Congress Conflict: सुलझ गई पंजाब कांग्रेस की कलह, सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान तो अमरिंदर सिंह बने रहेंगे ‘कैप्टन’

Punjab Congress Conflict: सुलझ गई पंजाब कांग्रेस की कलह, सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान तो अमरिंदर सिंह बने रहेंगे ‘कैप्टन’

Punjab Congress Conflict : पंजाब में कांग्रेस पार्टी के बीच चल रही कलह अब थमती दिख रही है। हरीश रावत ने संकेत दिए हैं कि आपसी मतभेद खत्म करने का फॉर्मूला ढूंढ लिया गया है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का चीफ बनाने का निर्णय किया है। वहीं कैप्टन को पंजाब का सीएम बना रहने देने पर भी सहमति बन गई है।

Punjab Congress Conflict
inkhbar News
  • Last Updated: July 15, 2021 19:09:49 IST

नई दिल्ली. पंजाब में कांग्रेस पार्टी के बीच चल रही कलह अब थमती दिख रही है। हरीश रावत ने संकेत दिए हैं कि आपसी मतभेद खत्म करने का फॉर्मूला ढूंढ लिया गया है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का चीफ बनाने का निर्णय किया है। वहीं कैप्टन को पंजाब का सीएम बना रहने देने पर भी सहमति बन गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मध्यस्थता के बाद पार्टी ने संगठन के मतभेद का रास्ता निकाला है। इसके तहत कैप्टन को सीएम पद पर बने रहने की छूट मिली है। साथ ही सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का चीफ बनाने पर आम राय बन गई है।

किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार हैं। वह पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सिंह के साथ शामिल हुए हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। किशोर लंबे समय से दोनों नेताओं में सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Real Life Kunbhakarn : राजस्थान में पैदा हुआ कलयुग का कुंभकर्ण, साल में 300 दिन सोता है ये शक्स

Lucknow Arrest : लखनऊ से पकड़े गए आतंकवाद के आरोपियों को कानूनी मदद पहुंचाएगा जमीयत उलमा-ए-हिन्द, मदनी ने की फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग

Tags