Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Punjab Elections 2022: पंजाब में आप की जीत का आफ्टर इफेक्ट, BJP-कांग्रेस-INLD के दिग्गजों ने ली आप की सदस्यता

Punjab Elections 2022: पंजाब में आप की जीत का आफ्टर इफेक्ट, BJP-कांग्रेस-INLD के दिग्गजों ने ली आप की सदस्यता

Punjab Elections 2022 चंडीगढ़, पंजाब चुनाव (Punjab Elections 2022) में प्रचंड जीत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही आम आदमी पार्टी (AAP) की नजरें अब अन्य राज्यों के चुनाव और पार्टी विस्तार पर है. पंजाब में पार्टी की जीत का असर अब हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है. हरियाणा में सत्ताधारी […]

Punjab Elections 2022
inkhbar News
  • Last Updated: March 15, 2022 20:57:24 IST

Punjab Elections 2022

चंडीगढ़, पंजाब चुनाव (Punjab Elections 2022) में प्रचंड जीत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही आम आदमी पार्टी (AAP) की नजरें अब अन्य राज्यों के चुनाव और पार्टी विस्तार पर है. पंजाब में पार्टी की जीत का असर अब हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है. हरियाणा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.

इन लोगों ने जॉइन की आम आदमी पार्टी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह को आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता दिलवाई. इसी कड़ी में समालखां के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार, बसपा के जावेद अहमद,‌ कांग्रेस की किसान सेल के पंजाब प्रभारी जगत सिंह, अमनदीप सिंह, ब्रह्म सिंह गुर्जर, परमिंदर सिंह गोल्डी, करन सिंह तंवर, खैमी ठाकुर, सरदार आजाद सिंह, गुरलाल सिंह ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली है.

हरियाणा में बनेगी आप की सरकार- सत्येंद्र जैन

हरियाणा के दूसरे दलों के नेताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि हरियाणा में भी जल्द चुनाव हो जाएं तो हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और दिल्ली के लोगों ने परिवर्तन करके दिखाया है. अब अगला नंबर हरियाणा का है, हरियाणा में भी परिवर्तन होगा. वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने दावा किया कि हरियाणा भी चाहता है कि यहाँ भी परिवर्तन हो.

 

यह भी पढ़ें:

Sandeep Nangal Ambiya: जालंधर में मैच के दौरान इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर को गोलियों से भूना