लखनऊ। बरेली में समसापुर गांव के एक घर में युवक का शव मिला है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी पड़ोसन ही निकली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि हत्या क्यों और कैसे की। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने मामले की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का नाम रबीना है और उसके पति का नाम इदरीश है। मृतक की पहचान इकबाल के रूप में हुई।
30 जनवरी की सुबह इकबाल की लाश उसके घर में सीढ़ियों के पास मिली। 1 फरवरी को मृतक की पत्नी शहनाज ने हत्या का केस दर्ज कराया। शहनाज की शिकायत पर पुलिस ने रबीना को हिरासत में लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही। सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की पूरी कहानी बता दी। रबीना ने पुलिस को बताया कि इकबाल बाहर से महिलाओं के कपड़े लाकर गांव में घूम-घूमकर बेचता था। इसी वजह से इकबाल उसके घर आता-जाता था। कपड़े खरीदने-बेचने के दौरान दोनों में अच्छी बातचीत हो गई।
एक दिन इकबाल कपड़े दिखाने के बहाने घर आया और कॉल रिकॉर्डिंग चला दी। उसने रिकॉर्डिंग उसके पति को भेजने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने रिकॉर्डिंग के बदले संबंध बनाने के लिए कहा और उसे अपने घर बुलाया। रबीना ने बताया कि वह उसे अक्सर ब्लैकमेल करने लगा। तंग आकर उसने इकबाल की हत्या की योजना बनाई। रबीना ने बताया कि उसने 29 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे हत्या की। उसने अपने पति इदरीश को दूध में नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद वह इकबाल के घर गई। संबंध बनाते समय उसने अपने दोनों हाथ उसकी गर्दन में डाल दिए और जोर से झटका देकर उसका गला घोंट दिया। इकबाल एक बार चिल्लाया और मर गया। उसने ही इकबाल की लाश सीढ़ियों पर फेंकी थी।
Also Read- माता ही बनी कुमाता….पहले खुद प्रेमी से बनाए संबंध, फिर उसी से बेटी का कराया…