Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल, रैली को संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल, रैली को संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक बीमार पड़ गए हैं. इस स्थिति में वे रविवार को रांची में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे. इतना ही नहीं राहुल गांधी की एमपी के सतना में जो रैली होने वाली थी, उसमें भी वे शामिल नहीं होंगे. इस […]

RAHUL GANDHI
inkhbar News
  • Last Updated: April 21, 2024 21:42:47 IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक बीमार पड़ गए हैं. इस स्थिति में वे रविवार को रांची में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे. इतना ही नहीं राहुल गांधी की एमपी के सतना में जो रैली होने वाली थी, उसमें भी वे शामिल नहीं होंगे. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए तैयार थे, जहां इंडिया गठबंधन की रैली हो रही है, लेकिन वे अचानक बीमार हो गए हैं, इसिलिए वो नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे सतना में रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे.

आज रांची में इंडिया गठबंधन की रैली

रांची में लोकसभा चुनाव के बीच आज यानी रविवार को इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है. रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में होने वाली रैली को ‘उलगुलान न्याय रैली’ का नाम दिया गया है. इस रैली में करीब 14 दलों के नेता शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Board 10th Result: 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम स्टेट टॉपर, 93.34% लड़कियां पास

IPL 2024: हैदराबाद के सामने ढेर हुई दिल्ली, हेड ने फिर से खेली ताबड़तोड़ पारी