Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • राहुल ने तो हुड्डा को रगड़ दिया! चुनावी हार पर कांग्रेस हाईकमान का खतरनाक एक्शन, सहमे तीन नेता

राहुल ने तो हुड्डा को रगड़ दिया! चुनावी हार पर कांग्रेस हाईकमान का खतरनाक एक्शन, सहमे तीन नेता

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत का आस लगाए बैठे कांग्रेस को शर्मनाक हार पच नहीं रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा हार पर गुस्से में हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के प्रदेश संगठन की सर्जरी करने की तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस […]

_Rahul Gandhi-Bhupendra Hooda
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2024 15:21:17 IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत का आस लगाए बैठे कांग्रेस को शर्मनाक हार पच नहीं रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा हार पर गुस्से में हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के प्रदेश संगठन की सर्जरी करने की तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस के तीन नेताओं पर गाज गिरने वाली है। इसमें भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम शामिल है।

तीन नेता नापे जाएंगे

शुरुआत हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को बदलने के साथ किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक हाई कमान ने उदयभान से सवाल किया है कि चुनाव में संगठन को संभालने के बदले वो खुद चुनाव लड़ने लगे और जीत भी नहीं पाए। हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया की भी छुट्टी हो सकती है। उनके ऊपर राज्य को लेकर गलत रिपोर्ट देने और टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस आलाकमान को यह बात भी नहीं पच रहा है कि चुनाव के बीच में दीपक बाबरिया बीमार हो जाते हैं।

हुड्डा पर गिरेगी गाज

 

तीसरी गाज भूपेंद्र हुड्‌डा पर गिराने की तैयारी है। पिछली बार नेता विपक्ष रहे हुड्डा इस बार इस पद पर नहीं दिखाई दे सकते हैं। उनकी जगह पर दूसरे चेहरे को मौका मिल सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भले ही अपनी परंपरागत सीट गढ़ी-सांपला किलोई से चुनाव जीत गए लेकिन चुनाव नतीजे के बाद से पार्टी नेतृत्व उन्हें लेकर सख्त रुख में दिखाई दे रहा है। ऐसे में उनसे नेता विपक्ष का पद छीना जा सकता है।

 

 

भागवत ने राहुल को हिला डाला! दलितों को लेकर दे दिया ऐसा विपक्षी खेमे में मचा हड़कंप

 

बांग्लादेशी हिंदुओं पर भागवत ने सरकार को हड़काया, अब ऐसा एक्शन लेंगे मोदी थरथर कांपेंगे मोहम्मद यूनुस!