Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • रायबरेली में बोले राहुल- प्रियंका वाराणसी से लड़ती चुनाव तो हार जाते मोदी

रायबरेली में बोले राहुल- प्रियंका वाराणसी से लड़ती चुनाव तो हार जाते मोदी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मंगलवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ती तो मोदी हार जाते। 2-3 लाख वोट से […]

रायबरेली में राहुल
inkhbar News
  • Last Updated: June 11, 2024 18:41:22 IST

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मंगलवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ती तो मोदी हार जाते।

2-3 लाख वोट से हार जाते मोदी

राहुल गांधी ने रायबरेली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने नफरत और हिंसा के खिलाफ दबाकर वोट डाला है। मोदी सिर्फ अयोध्या से ही नहीं बल्कि काशी से भी जान बचाकर भागे हैं। प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो पीएम मोदी 2-3 लाख वोट से हार जाते। ये लोग अयोध्या सीट भी हार गए। इन्होंने उद्घाटन में एक भी गरीब को नहीं बुलाया था।

चुनाव में एनडीए को बहुमत

2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं विपक्षी दलों के INDIA अलायंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक 99 और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली है।

कौन हैं ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन माझी?