Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • देवघर में क्रैश करेगा राहुल का प्लेन! शाह के दावे से भारी टेंशन में सोनिया-प्रियंका

देवघर में क्रैश करेगा राहुल का प्लेन! शाह के दावे से भारी टेंशन में सोनिया-प्रियंका

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार करने केंद्रीय मंत्री अमित शाह गिरिडीह पहुंचें। गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और झामुमो सरकार पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने धारा 370, बांग्लादेशी घुसपैठ और भ्रष्टाचार को लेकर उन्हें निशाना बनाया। इस दौरान उनके निशाने पर राहुल गांधी रहे। राहुल […]

Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2024 14:12:06 IST

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार करने केंद्रीय मंत्री अमित शाह गिरिडीह पहुंचें। गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और झामुमो सरकार पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने धारा 370, बांग्लादेशी घुसपैठ और भ्रष्टाचार को लेकर उन्हें निशाना बनाया। इस दौरान उनके निशाने पर राहुल गांधी रहे।

राहुल का प्लेन करेगा क्रैश

अमित शाह ने कहा कि सोनिया गांधी कई बार राहुल को लॉन्च कर चुकी हैं। वो हर बार फेल हो जाती हैं। राहुल बाबा के प्लेन को 20 बार उड़ाया गया लेकिन वो लैंड नहीं कर पा रहा। 21वीं बार अब वह बाबाघाम एयरपोर्ट पर क्रैश कर जाएगा। शाह ने इस दौरान हेमंत सोरेन सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनका समय समाप्त हो चुका है। घुसपैठियों तुम भी सुन लो। कायदे से नहीं माने तो उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।

पहले फेज में 65 फीसदी मतदान

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग बुधवार को खत्म हो गई। इस दौरान राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर करीब 65 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक सबसे ज्यादा 73.21 वोटिंग लोहरदगा जिले में हुई है। वहीं, सबसे कम 59.13 फीसदी मतदान हजारीबाग जिले में हुआ है। बता दें कि लोहरदगा वहीँ सीट है, जिसपर इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोटिंग करने के लिए फतवा जारी किया गया था।

 

लाठियां खाकर बेकाबू हुए छात्र, बैरिकेडिंग तोड़कर मचाया कोहराम, मैदान छोड़कर भागी योगी की पुलिस!

बुर्का पहनाकर बीजेपी नेत्री को होटल ले गया अंसारी, साथियों संग मिलकर किया गैंगरेप, मोदी-योगी तक पहुंची बात