Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan Election 2023: ‘कांग्रेस चार राज्यों में जीतेगी चुनाव’, सचिन पायलट बोले- I.N.D.I.A गठबंधन में नहीं है मतभेद

Rajasthan Election 2023: ‘कांग्रेस चार राज्यों में जीतेगी चुनाव’, सचिन पायलट बोले- I.N.D.I.A गठबंधन में नहीं है मतभेद

नई दिल्ली। पांच राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। तो वहीं अब राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी कुछ ही दिन बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार प्रचार-प्रसार कर […]

Sachin Pilot
inkhbar News
  • Last Updated: November 16, 2023 10:43:01 IST

नई दिल्ली। पांच राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। तो वहीं अब राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी कुछ ही दिन बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। साथ ही नेताओं को बीच आरोप प्रत्यारोप भी खूब हो रहा है। चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलटने कहा कि कांग्रेस पार्टी कम से कम चार राज्यों चुनाव जीतेगी। उन्होंने इंडिया गठबंधन में मतभेद की अफवाहों को खारिज किया है।

चार राज्यों में जीतेगी कांग्रेस

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। राजनीतिक दलों के नेता जनता से लगातार संपर्क कर रहे हैं और अपनी पार्टी को जीताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। सचिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कम से कम चार राज्यों में चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह इस बात का स्पष्ट संकेत होगा कि लोकसभा चुनाव के लिए किस दिशा में हवा बह रही है। सचिन पायलट ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A) में मतभेद की अफवाहों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन साझेदारों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे में दिक्कत नहीं आएगी।

इंडिया गठबंधन में मतभेद नहीं

बता दें कि लोकसभा 2024 चुनाव के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए इंडिया महागठबंधन बनाया गया है लेकिन जब से इंडिया महागठबंधन बना है तब से यह कहा जा रहा है कि इस महागठबंधन में मतभेद है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच मतभेद देखने को मिला था। जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस और इंडिया महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा था। इस पर विपक्षी नेताओं ने मजे भी लिए थे लेकिन सचिन पायलट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इंडिया महागठबंधन में कोई भी मतभेद नहीं है। सचिन ने इंडिया महागठबंधन में मतभेद की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।