Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 43 प्रत्याशियों को दिया टिकट

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 43 प्रत्याशियों को दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 43 उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में देखिए किस सीट से किसे टिकट दिया गया है… किसे मिला टिकट? गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रहे निरंजन आर्य को सोजत से मैदान में उतारा गया […]

congress
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2023 21:11:37 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 43 उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में देखिए किस सीट से किसे टिकट दिया गया है…

किसे मिला टिकट?

गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रहे निरंजन आर्य को सोजत से मैदान में उतारा गया है। सोजत से 2013 में निरंजन आर्य की पत्नी संजीता आर्य भी मैदान में थीं। हालांकि, वह चुनाव हार गई थीं। बता दें कि पूर्व सांसद और सीडब्लूसी के अस्थाई सदस्य रह चुके रघुवीर मीणा को भी टिकट दिया गया है। बता दें कि निर्दलीय विधायक रहे लक्ष्मण मीणा को बस्सी से, बाबू लाल नागर को दूदू से, ओम प्रकाश हुडला को महुआ से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

पायलट समर्थकों के कटे टिकट

सिरोही से संयम लोढ़ा भी निर्दलीय विधायक थे। बता दें कि इनको एक दिन पहले कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई थी। बता दें कि यह सभी गहलोत के समर्थक हैं। बता दें कि जिन निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया गया है। उन सभी ने 2018 में सचिन पायलट के समर्थकों को हराया था। यानी इस लिस्ट में पायलट सनर्थकों के टिकट काटे हैं।

पहली सूची में 33 प्रत्याशियों का एलान

इससे पहले कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की छोटी मगर, मजबूत लिस्ट जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित वर्तमान मंत्रियों और विधायकों को भी टिकट दिया गया था।