Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • राजस्थान: दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का आज होगा लोकार्पण, 20 किलोमीटर दूर से देती है दिखाई

राजस्थान: दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का आज होगा लोकार्पण, 20 किलोमीटर दूर से देती है दिखाई

जयपुर: राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में निर्मित 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा “विश्वास स्वरूपम्” का लोकार्पण महोत्सव संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित हो रहा है. इस अहम आयोजन में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी आज शामिल होंगे। नौ दिनों तक होंगे कार्यक्रम प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा बनाया गया है। […]

tallest shiva statue in the world
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2022 15:20:40 IST

जयपुर: राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में निर्मित 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा “विश्वास स्वरूपम्” का लोकार्पण महोत्सव संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित हो रहा है. इस अहम आयोजन में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी आज शामिल होंगे।

नौ दिनों तक होंगे कार्यक्रम

प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा बनाया गया है। संस्थान के ट्रस्टी और मिराज समूह के अध्यक्ष मदन पालीवाल ने बताया कि प्रतिमा के उद्घाटन के बाद 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान मुरारी बापू राम कथा का पाठ भी पढेंगे।

बनवाने में लगा दस साल

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के निर्माण में 10 साल का समय लगा है। ये शिव प्रतिमा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से बनवाया गया है। कार्यक्रम के प्रवक्ता जयप्रकाश माली ने बताया कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर 51 बीघा की पहाड़ी पर भगवान शिव की प्रतिमा का निर्माण हुआ है।

प्रतिमा में 4 लिफ्ट

माली का कहना है कि विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा की अपनी एक अलग ही विशेषता है। 369 फुट ऊंची प्रतिमा विश्व की अकेली ऐसी प्रतिमा होगी, जिसमें सीढ़ियां, लिफ्ट और श्रद्धालुओं के लिए हॉल बनाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए 4 लिफ्ट और 3 सीढ़ियां बनी हैं. यह स्थान उदयपुर शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर है।

प्रतिमा 51 बीघा जमीन में स्थापित

संत कृपा संस्थान के ट्रस्टी ने कहा कि भगवान शिव की यह अद्भुत प्रतिमा श्रद्धालुओं के साथ ही सैलानियों के भी आकर्षण का केंद्र बनेगी. नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर भगवान शिव की बनी 369 फीट की ऊंची यह प्रतिमा 51 बीघा जमीन में स्थापित की गई है। विराजमान शिव जी की ये प्रतिमा 20 किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती है। रात के समय भी शिव प्रतिमा साफ दिखाई देती है।

प्रतिदिन बनेगा एक लाख लोगों का प्रसाद

खबर के मुताबिक हर रोज एक लाख लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। सर्विस काउंटर तक सामग्री पहुंचाने के लिए यहां ओवरहेड कनवेयर तकनीक का मदद लिया जा रहा है जो अपने आप में अनोखा हैं। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव