Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दीदी बोलने पर घमासान जारी, कांग्रेस विधायकों को सदन में जाने से रोका

दीदी बोलने पर घमासान जारी, कांग्रेस विधायकों को सदन में जाने से रोका

 राजस्थान की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन में जाने से रोक दिया है। कांग्रेस विधायक मनीष यादव का कहना है, सरकार के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है। यह विपक्ष को दबाने की साजिश है, जिसे राजस्थान की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और विपक्ष भी इसके खिलाफ बोलेगा।

Avinash Gehlot
inkhbar News
  • Last Updated: February 24, 2025 20:19:51 IST

जयपुर : राजस्थान विधानसभा के बाहर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया था। कांग्रेस विधायक सरकार के एक मंत्री द्वारा इंदिरा गांधी पर दिए गए बयान का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।

6 विधायक सस्पेंड

दरअसल, राजस्थान सरकार में शामिल मंत्री अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी पर टिप्पणी की थी। अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी को कांग्रेस की दादी बताया था। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया। इस हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में बिस्तर बिछा दिए थे।

विधानसभा का घेराव

आज कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा का घेराव किया। इसमें सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। आपको बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री की टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ था। इसके चलते सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद हंगामा इतना बढ़ गया कि अब कांग्रेस विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन करने उतर आए हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

बहुत मलाल होता है…गूगल की चाल नहीं समझ सका माइक्रोसॉफ्ट, कर दी बड़ी गलती

एकनाथ शिंदे ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, सास संग पहुंची कैटरीना कैफ

बांग्लादेश को ये सौदा पड़ेगा महंगा, पाकिस्तान-भारत की कमी नहीं पूरी कर सकेगा, सर्वे में लोगों ने मचाया बवाल

महाकुंभ में स्नान के बहाने पत्नी का रेत दिया गाला, बेटा पहुंचा मां की सुध लेने