Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • त्रिपुरा दौरे पर राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी, दो-दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

त्रिपुरा दौरे पर राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी, दो-दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। वहीं केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 6 फरवरी को केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री ने यहां का दौरा किया था। वहीं आज त्रिपुरा दौरे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री […]

Tripura tour
inkhbar News
  • Last Updated: February 7, 2023 11:31:55 IST

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। वहीं केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 6 फरवरी को केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री ने यहां का दौरा किया था। वहीं आज त्रिपुरा दौरे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं।

दो चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

बता दें कि 60 विधानसभा सीट वाले त्रिपुरा राज्य में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब यहां के दौरे पर पार्टी के शीर्ष नेता राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। ये दोनों ही नेता राज्य में आज दो-दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

इस इलाके में दोनों नेताओं की रैलियां

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ उत्तरी त्रिपुरा जिले के बागबासा और खोवाई के कल्याणपुर में दो रैलियां करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनाकोटी जिले के कैलाशहर और पश्चिम त्रिपुरा के बदरघाट में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की तरफ से दो रैलियों को करेंगे।

16 फरवरी को 60 सीटों पर होगा मतदान

गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा सीट वाले त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूबे में 55 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। वहीं पांच सीटों पर सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा यानी आईपीएफटी के लिए छोड़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव में यानी 2018 में बीजेपी ने यहां पर 36 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आईपीएफटी को 8 सीटों पर जीत मिली थी।