Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • राजौरी में प्रशासन की चेतावनी, रात के समय जंगलों में कंबल ओढ़कर घूमने से बचें

राजौरी में प्रशासन की चेतावनी, रात के समय जंगलों में कंबल ओढ़कर घूमने से बचें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में प्रशासन ने लोगों को रात के समय कंबल या शॉल ओढ़कर जंगल में न जाने की सलाह दी है।

Rajouri authorities warn people not go forests covered with blankets
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2024 20:18:18 IST

Rajouri News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में प्रशासन ने लोगों को रात के समय कंबल या शॉल ओढ़कर जंगल में न जाने की सलाह दी है। यह कदम आतंकवाद विरोधी अभियानों के चलते उठाया गया है।

जारी की गई एडवाइजरी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजीव कुमार खजूरिया ने सेना के अनुरोध पर यह परामर्श जारी किया। सेना ने नागरिक प्रशासन को बताया था कि कुछ लोग रात में शॉल और कंबल ओढ़कर वन क्षेत्रों में घूमते हैं, जिससे अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं।

रात में आवाजाही पर प्रतिबंध

नोटिस में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक वन क्षेत्रों में नहीं जाएगा। किसी भी दुर्घटना या अप्रिय घटना से बचने के लिए सैन्य एवं पुलिस अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान

राजौरी और निकटवर्ती पुंछ जिले के जंगलों में सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि घुसपैठ करके आए आतंकवादियों को पकड़ा जा सके। इस महीने की शुरुआत में पुंछ के मेंढर सेक्टर में भी इसी तरह का नोटिस जारी किया गया था।

संदिग्ध गतिविधियों के बाद तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक दूरदराज गांव में दो आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी।

 

ये भी पढ़ें: 38 करोड़ की लागत से बनेगा हनुमान मंदिर कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं