Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बीजेपी ने दिया धोखा फिर भी वफ़ा निभाएंगे रामबिलास शर्मा, रोते हुए कर दिया ये ऐलान

बीजेपी ने दिया धोखा फिर भी वफ़ा निभाएंगे रामबिलास शर्मा, रोते हुए कर दिया ये ऐलान

चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा को इस बार पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद उन्हें पार्टी ने आइना दिखा दिया क्योंकि बीजेपी ने यह सीट किसी और को दे दी। टिकट कटने के बाद रामबिलास शर्मा भावुक हो गए। कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग […]

रामबिलास
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2024 15:03:00 IST

चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा को इस बार पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद उन्हें पार्टी ने आइना दिखा दिया क्योंकि बीजेपी ने यह सीट किसी और को दे दी। टिकट कटने के बाद रामबिलास शर्मा भावुक हो गए। कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

कार्यकर्ताओं को दी कसम

अपने निवास पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि उन्हें पार्टी का हर फैसला कबूल है। उनके ऐसा कहने से कार्यकर्ता रोष में आ गए और हल्ला मचाने लगे। इसके बाद रामबिलास शर्मा भावुक हो गए और कार्यकर्ताओं को अपनी कसम देकर शांत कराया। उन्हें भी पार्टी के फैसले को मानने को कहा।

पीछे हटे रामबिलास शर्मा

बता दें कि रामबिलास शर्मा ने बुधवार, 11 सितंबर को नामांकन दाखिल किया था। पार्टी ने तब तक उस सीट से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया था। भाजपा ने देर शाम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, इसमें शर्मा का नाम शामिल नहीं था। शर्मा ने अब पीछे हटने का फैसला किया है।बता दें कि रामबिलास शर्मा जनवरी 2013 से अक्टूबर 2014 तक राज्य बीजेपी के अध्यक्ष रहे। वो लंबे समय तक महेंद्रगढ़ सीट से विधायक रहे हैं।

 

हुड्‌डा ने हरियाणा में दिखाया परिवारवाद का शो, चुनाव जीतने के लिए अपनाया ये हथकंडा