Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • asian game:पारुल चौधरी ने रचा इतिहास, 5000 मीटर की दौड़ में भारत का पहला स्वर्ण पदक

asian game:पारुल चौधरी ने रचा इतिहास, 5000 मीटर की दौड़ में भारत का पहला स्वर्ण पदक

नई दिल्ली : भारत की स्टार एथलीट पारूल चौधरी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ने महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। बता दें, एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ में भारत कायह प्रर्थम स्वर्ण पदक है। पारूल चौधरी ने भारत का 25 साल का सूखा खत्म […]

asian game:पारुल चौधरी ने रचा इतिहास, 5000 मीटर की दौड़ में भारत का पहला स्वर्ण पदक
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2023 21:31:34 IST

नई दिल्ली : भारत की स्टार एथलीट पारूल चौधरी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ने महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। बता दें, एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर की दौड़ में भारत कायह प्रर्थम स्वर्ण पदक है। पारूल चौधरी ने भारत का 25 साल का सूखा खत्म कर दिया है।

यह भारत का अब तक 14वां स्वर्ण रहा। पारूलप्रतियोंगिता के दौरान पीछे चल रही थीं,लेकिन आखिरी समय में पारूल चौधरी ने जबरदस्त वापसी करते हुए कीर्तिमान रच दिया। वहीं इस प्रतियोगिता में एथलीट अंकिता ने छठा स्थान प्राप्त किया।

पारूल ने रच दिया इतिहास 

पारूल ने पांच हजार मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले में 15:14:75 मिनट मेंरेस पूरी कर ली। बतादें प्रतियोगिता शुरूआत से ही 4000 मीटर तक पारूल छठे स्थान पर थीं । आखिरी के हजार मीटर में पारूल ने जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरे स्थान पर आ गई और 200 मीटर में शीर्ष दो में पहुंच गई।

इस दौरान जापान की खिलाड़ी हिरोनाका उनसे आगे चल रही थी। आखिरी 30 मिनट में पारूल ने गजब का जज्बा दिखाते हुए जापान की रिरिका से आगे निकल गईं। जापान की रिरिका ने 15:15.34 मिनट का समय लिया और रंजत पदक से संतुष्ट रहना पड़ा। कजाकिस्तान की चेपकोएच ने 15:23.12 मिनट के समय के साथ तीसरा स्थान पर रही।

25 साल बाद हासिल किया स्वर्ण

एशिया में महिलाओं की पांच हजार मीटर की दौड़ में भारत इससे पहले कभी स्वर्ण पदक हासिल नहीं किया था। 1998 से यह खेल एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। 1998 बैंकॉक एशियाई खेलों में सुनीता रानी रजत, 2002 में बुझान एशियाई खेलों में सुनीता रानी कास्य, 2006 दोहा एशियाई खेलों में ओपी जैशा ने कांस्य,2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों में कविता राउत ने कांस्य जीता था।

वहीं 2014 इंचियोन और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों की स्पर्धा में भारत कोई पदक हासिल नहीं कर पाया था। बता दें13 साल बाद भारत ने महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में पदक जीता और वह भी स्वर्ण हासिल किया था

भारत का बड़ाया अभिमान

इससे पहले सोमवार को पारूल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक हासिल किया था। फाइनल मैच में बहरीन की यावी विनफ्रेड मुतिले ने 9:18:28के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इस दौरान पारूल 9:27:63 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दो दिनों में दो पादक जीतकर भारत का मान और अधिक बड़ा दिया है। बता दें राष्ट्रगान के समय पारूल काफी भावुक नजर आई।

ALSO READ

मोटर साइकिल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल