Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म, इस दिन होगा घोषित

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म, इस दिन होगा घोषित

60244 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर 2024, गुरुवार को जारी होगा। जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया है। हालांकि चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से परिणाम की घोषणा चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद ही की जाएगी।

UP Police recruitment Result
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2024 20:12:40 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 60244 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर 2024, गुरुवार को जारी होगा। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।

रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म

सूत्रों के मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया है। हालांकि चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से परिणाम की घोषणा चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद ही की जाएगी।

जानें अगले चरण की प्रक्रिया

रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। 28 नवंबर 2024 से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बॉडी प्रोफाइल स्क्रीनिंग टेस्ट (डीबीपीएसटी) आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 15 दिसंबर 2024 से दौड़ परीक्षा (रनिंग टेस्ट) शुरू होने की उम्मीद है। यह चरण भर्ती प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, क्योंकि इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी ही अंतिम मेरिट सूची में अपना स्थान बना पाएंगे।

UP Police Constable Result

कब हुई थी परीक्षा

इस वर्ष यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं यह भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2024 में आयोजित परीक्षा के रद्द होने के बाद दोबारा शुरू की गई थी। उस समय परीक्षा पेपर लीक होने और इसके विरोध में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के कारण उसे रद्द करना पड़ा था।

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य चरणों की तारीखों के लिए समय पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बल में हजारों नए सिपाही जुड़ेंगे, जो प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: संबंध बनाने के लिए महिला को किया मजबूर, जिस्म का हुआ खेला, पुलिस ने की शर्म की हदें पार