नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को आतंकियों ने रिटायर्ड लांस नायक अहमद को गोलियों से भून दिया। इस हमले में उनकी पत्नी और बेटी भी घायल है।इस हमले में उनकी पत्नी और बेटी भी घायल है। वहीं आतंकी को पकड़ने के लिए इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षाबलों के जवान उनकी तलाश में जुट गए हैं।
घटना दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम के बेहीबाग इलाके की है। दहशगर्दों ने रिटायर्ड लांस नायक मंजूर अहमद के परिवार पर दोपहर 2:45 बजे गोलीबारी की है। फायरिंग में अहमद, उनकी पत्नी आइना और बेटी साइना घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन में श्रीनगर हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान मंजूर अहमद की मौत हो गई। उनकी बेटी और पत्नी का इलाज जारी है, हालत गंभीर है।
मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ किसकी गलती? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बता दी हैरान करने वाली बात