Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बीबी को झूठ बोलकर हिमानी के बेडरूम में जाता था सचिन, मर्डर केस में पुलिस ने किए ऐसे खुलासे कांग्रेस में हड़कंप

बीबी को झूठ बोलकर हिमानी के बेडरूम में जाता था सचिन, मर्डर केस में पुलिस ने किए ऐसे खुलासे कांग्रेस में हड़कंप

22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी मर्डर केस में हरियाणा पुलिस ने कई बड़े खुलासे किये हैं। रोहतक रेंज के एडीजीपी कृष्ण कुमार राव ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आरोपी सचिन को हमने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से शादीशुदा था।

Himani Narwal
inkhbar News
  • Last Updated: March 3, 2025 16:01:30 IST

चंडीगढ़। 22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी मर्डर केस में हरियाणा पुलिस ने कई बड़े खुलासे किये हैं। रोहतक रेंज के एडीजीपी कृष्ण कुमार राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आरोपी सचिन को हमने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसके परिवार के लोगों को मृतका के बारे में जानकारी नहीं थी।

घर पर अकेले रहती थी लड़की

रोहतक रेंज के एडीजीपी कृष्ण कुमार राव ने आगे कहा कि सचिन झज्जर में मोबाइल की दुकान चलाता था। आरोपी और मृतका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और वह उसके घर आता-जाता रहता था। हिमानी विजय नगर, रोहतक में अकेली रहती थी। 27 फरवरी को वह उसके घर आया और किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। तभी उसने मोबाइल चार्जर केबल की मदद से उसकी हत्या कर दी।

गहने-लैपटॉप लेकर गया

इसके बाद सचिन उसके गहने, फोन, लैपटॉप झज्जर स्थित अपनी दुकान पर ले गया। बाद में आरोपी ने मृतका के शव को घर में रखे सूटकेस में भरकर सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में फेंक दिया। हम आरोपी का रिमांड लेंगे और रिमांड के दौरान पता चलेगा कि उनके बीच झगड़ा क्यों हुआ। उनके बीच पैसों का लेन-देन भी था, हम उसकी भी जांच कर रहे हैं।

 

चुनाव से पहले नीतीश को फिर आई महिलाओं की याद, कर दिया छप्पड़ फाड़ ऐलान, गदगद हो गया पूरा बिहार

प्रयागराज में महाप्रकोप! सुहागरात के अगले दिन पैदा हो रहे बच्चे, मचा हाहाकार