Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सिर्फ सहानुभूति पर बनती थी कांग्रेस की सरकार

सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सिर्फ सहानुभूति पर बनती थी कांग्रेस की सरकार

पटना। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मंगलवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर साधते हुए कहा कि ये लोग अयोध्या की सीट हार गए। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में इन्होंने एक भी गरीब को नहीं बुलाया। इसका जवाब उन्हें […]

(बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी)
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2024 15:42:25 IST

पटना। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मंगलवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर साधते हुए कहा कि ये लोग अयोध्या की सीट हार गए। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में इन्होंने एक भी गरीब को नहीं बुलाया। इसका जवाब उन्हें अयोध्या की जनता ने दिया। राहुल के इस बयान पर अब बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है।

सहानुभूति पर बनी कांग्रेस सरकार

मीडिया से बात करते सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश ने PM मोदी को 292 सीटें दी हैं। राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद जितनी भी कांग्रेस की सरकारें बनी वह सहानुभूति पर बनी। प्रधानमंत्री मोदी के विकास, आरक्षण के मॉडल को इस देश के लोगों ने 293 सीटें देकर जीताने का काम किया।

2-3 लाख वोट से हार जाते मोदी

राहुल गांधी ने रायबरेली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने नफरत और हिंसा के खिलाफ दबाकर वोट डाला है। मोदी सिर्फ अयोध्या से ही नहीं बल्कि काशी से भी जान बचाकर भागे हैं। प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो पीएम मोदी 2-3 लाख वोट से हार जाते। ये लोग अयोध्या सीट भी हार गए। इन्होंने उद्घाटन में एक भी गरीब को नहीं बुलाया था।

 

 

also read: 

रायबरेली में बोले राहुल- प्रियंका वाराणसी से लड़ती चुनाव तो हार जाते मोदी