Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुंबा देवी से डरो संजय राउत! खुद को माल बताए जाने पर शेरनी की तरह दहाड़ी शाइना

मुंबा देवी से डरो संजय राउत! खुद को माल बताए जाने पर शेरनी की तरह दहाड़ी शाइना

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और इंडिया गठबंधन में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही। पार्टियां एक दूसरे पर लगातार जुबानी हमला कर रही है। शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत के महिलाओं को माल कहने को बयान को संजय राउत ने एकदम सही बताया है। इन सबके बीच शाइना एनसी ने संजय राउत […]

Sanjay Raut
inkhbar News
  • Last Updated: November 2, 2024 14:05:46 IST

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और इंडिया गठबंधन में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही। पार्टियां एक दूसरे पर लगातार जुबानी हमला कर रही है। शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत के महिलाओं को माल कहने को बयान को संजय राउत ने एकदम सही बताया है। इन सबके बीच शाइना एनसी ने संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है।

संस्कार भूल गए राउत

शाइना एनसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ बड़बोले नेता बाला साहेब के दिखाए रास्ते और संस्कारों को भूल गए हैं। मैं यूबीटी गुट की सभी महिला नेत्रियों से आग्रह करती हूं कि एक महिला होने केनाते वो बिना किसी राजनीति के अपनी बात रखें। संजय राउत को कम से कम मुंबा देवी से डरना चाहिए। वो सब देख रही हैं।

फालतू का इशू बना दिया

संजय राउत ने कहा कि अरविंद सावंत हमारे बड़े नेता हैं। शाइना मुंबा देवी से चुनाव लड़ेंगी जबकि वो वहां की है ही नहीं। वो भूमि कन्या तो नहीं है फिर इसे इतना बड़ा इशू बना दिया। उन्होंने तो केवल ये कहा कि शाइना इंपोर्टेट माल है। ऐसे में किसी महिला का अपमान कैसे हुआ। आपने तो सोनिया गांधी के बारे में, प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा था? अपना इतिहास खंगाल लीजिये पहले।

ओरिजिनल माल चलता है

दरअसल शाइना एनसी के चुनाव लड़ने के सवाल पर अरविंद सावंत ने कहा कि हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता है। यहां पर ओरिजिनल माल चलता है। इसका जवाब देते हुए शाइना ने भी कहा कि मैं महिला हूं, माल नहीं। इस मामले में शाइना ने मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR कराई है। बता दें कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मुंबादेवी सीट से शाइना को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले वो भाजपा में थीं। इसे लेकर ही सावंत ने उनपर टिप्पणी की।

 

ISCON पर कार्रवाई से भड़के हिंदुओं ने तो गदर काट दिया, हसीना की तरह फरार होने की तैयारी में यूनुस!