Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Sanjay Singh: तिहाड़ में खाकर मोटे हो गए संजय सिंह, जेल से आई चौंकाने वाली मेडिकल रिपोर्ट

Sanjay Singh: तिहाड़ में खाकर मोटे हो गए संजय सिंह, जेल से आई चौंकाने वाली मेडिकल रिपोर्ट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाया था कि जेल के अंदर दिल्ली सीएम का वजन 4.5 किलो कम हो गया है। इसके बाद जेल अधिकारियों को उनके वजन का पूरा रिकॉर्ड जारी करके बताना पड़ा कि आप पार्टी का दावा गलत था। इसी बीच आप नेता संजय […]

Sanjay Singh
inkhbar News
  • Last Updated: April 6, 2024 16:02:18 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाया था कि जेल के अंदर दिल्ली सीएम का वजन 4.5 किलो कम हो गया है। इसके बाद जेल अधिकारियों को उनके वजन का पूरा रिकॉर्ड जारी करके बताना पड़ा कि आप पार्टी का दावा गलत था। इसी बीच आप नेता संजय सिंह की तिहाड़ जेल से मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिससे ये पता चला रहा है कि वो तिहाड़ में रहकर और स्वस्थ हो गए हैं।

 

तिहाड़ में बढ़ गया वजन

दरअसल संजय सिंह का वजन तिहाड़ जेल में रहने के दौरान 6 किलो बढ़ गया है। उनका ब्लड प्रेशर भी पूरी तरह से नार्मल है। मेडिकल रिपोर्ट से ऐसा लग रहा है कि वो जेल से पहले से स्वस्थ होकर लौटे हैं। संजय सिंह 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार हुए थे। जेल जाने के दौरान उनका वजन 76 किलो था। 24 नवंबर को यह बढ़कर 80 किलो हो गया। इस साल 28 मार्च को वजन बढ़कर 82 किलो हो गया। इस तरह से अक्टूबर से लेकर मार्च तक उनका वजन 6 किलो बढ़ा है।

 

बीपी में भी सुधार

संजय सिंह का पल्स रेट गिरफ्तारी के समय में 88 रिकॉर्ड किया गया था, जो बाद में 70-72 के करीब पहुंचा। वहीं रिहाई के समय में 86 रिकॉर्ड किया गया। वैसे तो आदर्श पल्स रेट 72 के आसपास का सही माना जाता है लेकिन कुछ लोगों के लिए 80 के करीब भी सामान्य होता है। संजय सिंह जब गिरफ्तार हुए थे तब उनका ब्लड प्रेशर 153/103 था और रिहाई के समय में 136/70 रिकॉर्ड किया गया। इस तरह से उनके हेल्थ में सुधार देखा गया है।