Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर; 3 कुकर बम बरामद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर; 3 कुकर बम बरामद

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किये हैं।

14 Naxalites killed in Chhattisgarh
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2025 10:38:37 IST

नई दिल्ली।  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। गोलीबारी के दौरान सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोबरा कमांडो को मामूली चोट आई है।

3 कुकर बम बरामद

सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान में चलाया। जंगलों में छिपे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें 14 नक्सली मारे गए। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को 3 कुकर बम भी मिले। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। गरियाबंद एसपी ने इसकी पुष्टि की है।

जनवरी महीने में 28 नक्सली मारे गए

हाल ही में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। मुठभेड़ सोमवार से चल रही थी। इससे पहले सुरक्षाबलों ने 16 जनवरी को चलाए गए सर्च ऑपरेशन में बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों को मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया कि 2024 में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 219 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, इस साल के पहले महीने यानी जनवरी में ही अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 28 नक्सली मारे गए हैं।

ये भी पढ़ेंः- शपथ लेते ही ट्रंप ने किये 10 ऐलान: पनामा नहर लेंगे कब्जे में,अवैध एंट्री बंद, दुनिया में मचा हड़कंप!

सैफ अली खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, आरोपी शरीफुल संग सीन रिक्रिएट किया, खुले चौंकाने वाले राज़